
दुर्गा पूजा को लेकर सीतामढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी,। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी ने सोमवार को जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान वाहन जांच अभियान की समीक्षा करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच, नियमित गश्ती तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिकता है।


