
विभागीय योजनाओं का संबंधितों के लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करे – अपर कलेक्टर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति, लंबित प्रकरणों के प्राथमिकता से निराकरण तथा बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों के लिए समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उद्यानिकी विभाग की फल पौध रोपण, नवीन बगीचों की स्थापना, सब्जी-मसाला एवं पुष्प क्षेत्र विस्तार, संरक्षित खेती, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती और ड्रिप सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत आवेदनों की स्वीकृति एवं ऋण वितरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई।
मत्स्य विभाग की मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना की 30 सितंबर 2026 तक की प्रगति तथा मुख्यमंत्री मछुआ मृद्धि योजना के अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण के लक्ष्यों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा केज कल्चर से मत्स्य पालन, केज निर्माण लागत, मत्स्य बीज संचयन और मछली आहार पर होने वाले व्यय से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। अपर कलेक्टर ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पात्र किसानों, उद्यमियों एवं मछुआरों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक संचालक उद्यानिकी डॉ दीक्षा चौरे सहित संबंधित विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे।

