प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जल जीवन मिशन से आसान हुई तेरसी प्रजापति की जिंदगी

जल जीवन मिशन से आसान हुई तेरसी प्रजापति की जिंदगी

घर में नल से मिल रहा पेयजल, कुएं से पानी लाने की परेशानी हुई दूर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज ; मऊगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत कुलबहेरिया निवासी 60 वर्षीय श्रीमती तेरसी प्रजापति के लिए पहले पानी की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती थी। पेयजल की समस्या के कारण उन्हें कुएं से पानी लाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी।

 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में एकल ग्राम नलजल योजना के तहत उच्चस्तरीय टंकी का निर्माण कर पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पेयजल पहुंचाया गया। अब श्रीमती तेरसी प्रजापति को घर में ही नल से पानी मिल रहा है। इससे उनकी परेशानी कम हुई है और घरेलू कार्यों के लिए समय की बचत होने लगी है। श्रीमती तेरसी प्रजापति ने घर तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button