प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित

नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित

संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश – कलेक्टर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी निर्धारित की गई है। जारी आदेश के अनुसार, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा (विजयादशमी) पर्व के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संबंधित व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आदेश के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी हनुमना राजेश मेहता को हनुमना अनुविभाग तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी को मऊगंज अनुविभाग की व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की ड्यूटी मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी, लौर, सीतापुर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों में लगाई गई है। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button