प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शासकीय योजनाओं से संवर रहा नीलम कुशवाहा का जीवन, मिल रहा आर्थिक संबल             

शासकीय योजनाओं से संवर रहा नीलम कुशवाहा का जीवन, मिल रहा आर्थिक संबल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज :शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखंड की निवासी श्रीमती नीलम कुशवाहा को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना , लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है। श्रीमती नीलम कुशवाहा कहती हैं कि शासन की योजनाएं उनके परिवार के लिए सहायक साबित हो रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button