प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

   मऊगंज : जिले की सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना के पात्र परिवारों के भू अधिकार पत्रों के निःशुल्क पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने राजस्व अधिकारियों को स्वामित्व योजना के संबंध में निर्देश देते हुए कहा है कि सारा एप में लागिन करते समय कई बातों का ध्यान रखें। शासन के निर्देशों के अनुरूप पंजीयन की कार्रवाई पूरी करें। सारा एप का नवीनतम वर्जन 8.6 मोबाइल में इंस्टॉल करें।इसी पर एप ठीक से कार्य करेगा। कई पटवारी अपना सारा एप डेवलपर मोड पर चला रहे हैं। अनधिकृत उपयोग से बचने के लिए इसे बंद कर दें। भू अभिलेख की रजिस्ट्री में गवाह के पिता का नाम यदि खाली है तो इसे मैनुअल रूप से दर्ज कर दें। अपने मोबाइल में फेस रीडिंग एप और ई -हस्ताक्षर एप अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करें। तभी पंजीयन की प्रक्रिया ठीक से पूरी हो पाएगी। पंजीयन में किसी भी तरह की कठिनाई आने पर जिला स्तरीय तकनीकी टीम से संपर्क कर कठिनाई को दूर कराएं

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button