
कलेक्टर ने आम जनता के 640 आवेदनों में की सुनवाई
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आम जनता के 640 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के आवेदन पत्रों में संवेदनशीलता से कार्यवाही करें। आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। ग्राम पंचायत टीकर में निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली है। डिप्टी कलेक्टर अदिति जैन मौके पर जाकर इसकी जाँच करें। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर सुधीर बेक, एसडीएम हुजूर जितेन्द्र तिवारी तथा डिप्टी कलेक्टर अदिति जैन ने भी आवेदनों में सुनवाई की।
जनसुनवाई में लक्ष्मण पटेल निवासी रजहा ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। रामचन्द्र विश्वकर्मा निवासी बुड़गवां ने ऊर्जा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री एमपीईबी को सात दिन में आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। रामकिशोर साकेत निवासी रंगौली ने उनके पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सेमरिया को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। निर्मला कुमारी निवासी रानी तालाब रीवा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। महेन्द्र द्विवेदी निवासी बदरांव ने उनकी अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा देने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन शाखा को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में रामकलेश साकेत निवासी रंगौली ने आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत सिरमौर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। मोहनलाल चौरसिया निवासी खझुआ ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर तहसीलदार गुढ़ को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। बैजनाथ साकेत निवासी लौआ लक्ष्मणपुर ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। सुरेश पटेल निवासी लक्ष्मणपुर ने स्वामित्व योजना के तहत भू अधिकार पत्र के लिए आवेदन दिया।

