
महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों एवं आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित मामलों में त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं को पुलिस से अपनी समस्याएं साझा करने के लिए सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का प्रभावी ढंग से निराकरण सुनिश्चित करना है।

