
सीतामढ़ी के सभी थानों में प्रतिदिन रोल कॉल अनिवार्य
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में पुलिस बल की अनुशासनात्मक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिदिन रोल कॉल (Roll Call) की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से कराई जा रही है।
रोल कॉल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया जाता है। साथ ही उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना जाता है तथा दिनभर किए जाने वाले पुलिस कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाती है।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को अद्यतन जानकारी से अवगत रखने, कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करना है।


