पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ की 124वीं जयंती पर अभिवादन सभा का आयोजन

कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ की 124वीं जयंती पर अभिवादन सभा का आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। आंबेडकरी आंदोलन के प्रणेता, पद्मभूषण एवं पूर्व सांसद कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ की 124वीं जयंती के अवसर पर कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अभिवादन सभा का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह कार्यक्रम गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे पुणे स्टेशन स्थित कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ की प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में रिपब्लिकन सेना के सरसेनानी आनंदराज आंबेडकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ के सामाजिक एवं आंबेडकरी आंदोलन में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही स्नेहभोजन का भी आयोजन किया गया है।

 

कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष निलेश गायकवाड़ ने नागरिकों एवं आंबेडकरी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button