उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों व NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों व NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत औरैया पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की छात्राओं ने यातायात पुलिस के साथ प्रमुख चौराहों पर व्यवस्था संभालने में सहयोग किया।

 

अभियान के दौरान जेसी चौराहा, सुभाष चौराहा और संजय गेट सहित सार्वजनिक स्थलों पर वाहन चालकों एवं आमजन को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

 

एनसीसी की छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और यातायात संचालन से संबंधित जानकारी भी दी गई। वहीं आमजन को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

 

औरैया पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button