
पीपीएस मोटर्स ने महिंद्रा के लिए सासवड में शुरू किया पुणे क्षेत्र का सबसे बड़ा
उपनगरीय ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, देश में पीपीएस-महिंद्रा का 151वां टचपॉइंट
25,400 वर्ग फुट की इस नई सुविधा के साथ देश में पीपीएस मोटर्स के महिंद्रा टचपॉइंट की संख्या 151 हो गई, पुणे और आसपास अब ऐसे 9 टचपॉइंट हैं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे (महाराष्ट्र),: भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल रिटेल समूहों में से एक, पीपीएस मोटर्स ने पुणे के सासवड में महिंद्रा का नया सर्विस सेंटर शुरू किया है। इससे महाराष्ट्र में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत होगी और इलाके के ग्राहकों के लिए अच्छी सर्विस पाना आसान होगा। इस सेंटर का उद्घाटन महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और पीपीएस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर किया। महिंद्रा की ओर से एसवीपी और हेड (सेल्स, कस्टमर केयर एवं सीएक्स) पवन कुमार, वीपी और हेड (कस्टमर केयर) सचिन गुप्ता, जोनल हेड (कस्टमर केयर, वेस्ट जोन) मनोज कुमार और आरसीसीएम (पुणे क्षेत्र) समीरा महापात्रा शामिल रहे। पीपीएस ग्रुप की ओर से पीपीएस-महिंद्रा (महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल) के सीईओ सुप्रीत आर, चीफ ऑफ स्टाफ पक्षल शाह और पीपीएस-महिंद्रा महाराष्ट्र में सीओओ इंशा मसीह मौजूद रहे। दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे। यह देश में पीपीएस ग्रुप का 151वां महिंद्रा टचपॉइंट है। इसके साथ पुणे और आसपास उसके महिंद्रा टचपॉइंट की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
सासवड के खलद में बनी यह अत्याधुनिक वर्कशॉप 25,400 वर्ग फुट में फैली है। यह पुणे क्षेत्र में सबसे बड़ी उपनगरीय ऑटोमोबाइल सर्विस वर्कशॉप है। यहां आधुनिक डायग्नोस्टिक और रिपेयर उपकरणों के साथ कुल 18 बे हैं। इनमें 13 सर्विस के लिए हैं और 5 सिर्फ बॉडी रिपेयर के लिए रखे गए हैं। इस सेंटर में हर साल 4,500 से ज्यादा गाड़ियों की सर्विस की जा सकती है। कारोबार के लिहाज से सासवड बड़ी संभावनाओं वाला इलाका है। यहां महाराष्ट्र के सबसे बड़े और सबसे समृद्ध किसान समुदायों में से एक बसता है और इलाके में महिंद्रा के ग्राहक भी लगातार बढ़ रहे हैं। सोच-समझकर चुनी गई जगह पर बना यह सेंटर इलाके में सर्विस तक पहुंच आसान करेगा, ग्राहकों की सुविधा बढ़ाएगा और सासवड तथा आसपास के इलाकों में महिंद्रा गाड़ियों के मालिकों की आफ्टर-सेल्स सर्विस से जुड़ी बदलती जरूरतें पूरी करेगा।
इस मौके पर पीपीएस मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सांघवी ने कहा, “अपने 151वें महिंद्रा टचपॉइंट और पुणे क्षेत्र में सबसे बड़ी उपनगरीय ऑटोमोबाइल सर्विस वर्कशॉप का उद्घाटन करते हुए हमें गर्व हो रहा है। छह राज्यों में फैले अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए हम और महिंद्रा मिलकर ग्राहकों को लगातार बेहतरीन वैल्यू देते आए हैं। एक तरफ महिंद्रा की आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियां और ग्राहक को केंद्र में रखने की उसकी सोच है, दूसरी तरफ ग्राहकों की जरूरतों की हमारी गहरी समझ। इन दोनों के बल पर हम मिलकर ग्राहकों को गाड़ी रखने का ऐसा अनुभव देने की कोशिश करते हैं, जो अपनी श्रेणी में सबसे अच्छा हो।”
पुणे क्षेत्र में कामकाज शुरू करने के दो साल के भीतर पीपीएस-महिंद्रा अब तक 6,200 से ज्यादा महिंद्रा गाड़ियां बेच चुकी है।

