पूणेमहाराष्ट्र

सस्टेनेबिलिटी अँड एनर्जी प्रॅक्टिशनर्स असोसिएशन (एसईपीए) के छठे ‘सस्टेनेबल भारत 2026 – एडवांस्ड क्लीन एनर्जी वर्कशॉप’ का पुणे में उद्घाटन

सस्टेनेबिलिटी अँड एनर्जी प्रॅक्टिशनर्स असोसिएशन (एसईपीए) के छठे ‘सस्टेनेबल भारत 2026 – एडवांस्ड क्लीन एनर्जी वर्कशॉप’ का पुणे में उद्घाटन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, : सस्टेनेबिलिटी एंड एनर्जी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (एसईपीए) ने आज सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, पुणे में छठे ‘सस्टेनेबल भारत 2026 – एडवांस्ड क्लीन एनर्जी वर्कशॉप’ के पुणे एडिशन का उद्घाटन किया.15 और 16 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में उद्योग जगत के विशेषज्ञ,प्राध्यापक, शोधकर्ता और ऊर्जा क्षेत्र के व्यावसायिक सहभागी हुए हैं. इसका उद्देश्य भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण को बढ़ावा देने के लिए ज़रूरी तकनीकी प्रगति और व्यावहारिक समाधानों पर चर्चा करना है.

 

इस कार्यशाला में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसमें बड़े पावर प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपयोगों पर भी चर्चा होगी. तकनीकी सत्रों और विशेषज्ञों के पैनल परिचर्चाओं में बैटरी स्टोरेज टेक्नोलॉजी, नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण, बिजली ग्रिड की फ्लेक्सिबिलिटी , परियोजनाओं की व्यावहारिकता, सुरक्षा, नीतियों और उभरते व्यावसायिक अवसरों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

 

इस कार्यक्रम को प्रमुख अतिथि के तौर पर स्किल कौन्सिल फॉर ग्रीन जॉब्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित शर्मा उपस्थित थे. इस दौरान सस्टेनेबिलिटी अँड एनर्जी प्रॅक्टिशनर्स असोसिएशन (एसईपीए) के अध्यक्ष डॉ.रघुराम अर्जुनन, सीओईपी टेक्नॉलॉजिकल युनिव्हर्सिटी के कुलगुरू प्रा. सुनील भिरुड, सीओईपी टेक्नॉलॉजिकल युनिव्हर्सिटी के इलेक्टिकल विभाग के प्रमुख डॉ. राजाराम उगले, सस्टेनेबिलिटी अँड एनर्जी प्रॅक्टिशनर्स असोसिएशन के कार्यकारी परिषद सदस्य आदित्य रामलिंगम और एसईपीए के सचिव निखिल मंगलोरी उपस्थित थे.

 

एसईपीए के अध्यक्ष डॉ. रघुराम अर्जुनन ने कहा, “रिन्यूएबल एनर्जी के बेहतर इंटीग्रेशन और विश्वसनीय विद्युत क्षेत्र के निर्माण के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम महत्वपूर्ण हैं. सस्टेनेबल भारत 2026 नई टेक्नोलॉजी, व्यावसायिक अवसरों और अनुसंधान की प्राथमिकताओं पर उद्योग जगत के बीच संवाद के लिए एक मंच प्रदान करता है. एसईपीए स्टूडेंट्स काउंसिल के माध्यम से नवाचार, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग तथा भविष्य के स्वच्छ ऊर्जा पेशेवरों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।”

 

एसईपीए ने पुणे में अपनी स्टूडेंट्स काउंसिल शुरू करने की भी घोषणा की. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को संशोधन, प्रशिक्षण और उद्योग जगत के साथ संवाद एवं सहभागिता के अवसर प्रदान करना है. इसके माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र के लिए तकनीकी कौशल विकसित करने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जाएगा.

 

एसईपीए कंसोर्टियम के माध्यम से एसोसिएशन उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोगात्मक रिसर्च और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देता है. इस पहल को राष्ट्रीय एजेंसियों से मिलने वाली अनुसंधान निधि का सहयोग प्राप्त है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button