प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नवागत कलेक्टर ने देवतालाब शिव मंदिर एवं अष्टभुजी माता मंदिर में किए दर्शन

नवागत कलेक्टर ने देवतालाब शिव मंदिर एवं अष्टभुजी माता मंदिर में किए दर्शन

अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज .कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने देवतालाब के ऐतिहासिक शिव मंदिर एवं नईगढ़ी स्थित अष्टभुजी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।इस दौरान कलेक्टर ने अष्टभुजी माता मंदिर परिसर में नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की जाएं।कलेक्टर ने अधिकारियों को मेले की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button