
मिशन शक्ति फेज़-6.0 | शारदीय नवरात्रि
आस्था, सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया में आज दिनांक 18.10.2026 को मिशन शक्ति फेज़-6.0 के अंतर्गत महिला थाना औरैया पुलिस टीम द्वारा थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत दिबियापुर रोड, चमनगंज स्थित दुर्गा पाण्डाल में *251 कन्याओं के पूजन* के साथ नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 एवं 112, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।



