
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को रिजर्व पुलिस लाइन, औरैया में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र व समाज की सुरक्षा के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया।
अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग, शौर्य और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।



