इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पूर्वदशम छात्रवृत्ति तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति की कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अहूत हुई।

पूर्वदशम छात्रवृत्ति तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति की कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अहूत हुई।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया  जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में पूर्वदशम छात्रवृत्ति तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति की कार्यवाहियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में अहूत हुई।

बैठक के दौरान बताया गया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु छात्रों द्वारा 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा 10 नवंबर तक छात्रवृत्ति के संबंध में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराते हुए अग्रसारित किया जाना है। पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है जिसे विद्यालयों द्वारा 26 अक्टूबर तक सत्यापित कराते हुए अग्रसारित करना है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्वदशम के संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए कि 25 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराकर अग्रसारित करें तथा पूर्वदशम की छात्रवृत्ति के आवेदनों को समय से अग्रसारित करें जिससे पात्र छात्रों को समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को निर्देश दिए कि छात्रों द्वारा आवेदित आवेदनों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इस हेतु मूल प्रमाण पत्रों/ अभिलेखों से उनका मिलान कराने के उपरांत ही विवरण अग्रसारित किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि उनके यहां अध्यनरत छात्रों को यह सूचना उपलब्ध कराई जाए कि आवेदन में उनके द्वारा दिए गए खाते को आधार कार्ड से लिंक करा दिया जाए तथा वह क्रियाशील रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि खाता अक्रियाशील अथवा आधार से लिंक नहीं होगा तो उनकी छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खाते में अंतरित नहीं हो पाएगी। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि समय- सारणी के अंतर्गत दिए गए कार्यों को निर्धारित समय- सीमा के पूर्व ही पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 से अधिक प्रबंधक/ प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button