इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

एसएसपी ने ईवीएम-वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। आगामी आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने गार्द रूम, सीसीटीवी कैमरों एवं परिसर की निगरानी व्यवस्था को चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

 

एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी रखी जाए और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परिसर पर नजर बनाए रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।

 

इटावा पुलिस द्वारा आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button