प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच, ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच, ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर सीतामढ़ी में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।

 

23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मतदान के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

 

जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस जांच में सहयोग करने की अपील की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button