
जन शिकायत सुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित एवं अग्रेषित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।


