इटावा:जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद इटावा में संचालित राजकीय अनु. जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र जनपद इटावा में नियमित रूप से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा तथा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रगति की जा रही छात्रवृत्ति योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखता हो, छात्र दिव्यांग कोटे से सम्बन्धित हो। उच्च कक्षा में अध्ययनरत छात्र को जैसे बिन्दुओं को वरीयता दी जायेगी। शासनादेश के अनुसार छात्रावास में उपलब्ध सीटों का 70 प्रतिशत अनु.जाति/जनजाति तथा 30 प्रतिशत पिछडे/सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित होगा। छात्रावास में प्रवेश हेतु फार्म राजकीय अनु. जाति छात्रावास इटावा, आगरा रोड, सराय दयानत, नगला खादर, मोढी भरथना इटावा में कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में समय 10:00 बजे से 05:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 तक है, इच्छुक छात्र आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
Related Articles
औरैया के नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन, विश्रामगृह सहित अन्य सुविधाओं का मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया वर्चुअल लोकार्पण, जिलाधिकारी की उपस्थिति में एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
November 14, 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
November 14, 2026
Check Also
Close

