मुंबईआर्थिकमहाराष्ट्र

यस-बैंक ने नई पीढ़ी के लिए खास बैंकिंग सुविधा ‘YES vibez’ शुरू की  

यस-बैंक ने नई पीढ़ी के लिए खास बैंकिंग सुविधा ‘YES vibez’ शुरू की

 

बिना सर्विस चार्ज वाला बचत खाता, यूपीआई लेनदेन पर रिवॉर्ड और जेन-ज़ी की जीवनशैली के अनुरूप स्मार्ट बैंकिंग सुविधाएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई, : कुछ लोग अपने शौक को ही कारोबार की शुरुआत बना लेते हैं। कुछ के पास ऐसे विचार आते हैं, जो रात दो बजे ही समझ में आते हैं। कुछ लोग अपने करियर के बीच में ही काम करने का तरीका बदल लेते हैं। वहीं, कुछ लोग पांच अलग-अलग चीजें आजमाना चाहते हैं और बाद में उनमें से दो को छोड़ देते हैं। भारत की आज की युवा पीढ़ी, यानी जेन-ज़ी के करीब 407 मिलियन[1] लोग इसी तरह अपनी जिंदगी जी रहे हैं। वे नए विचारों को आकार देने वाले, यात्रा करने वाले, कुछ नया बनाने वाले और नए-नए अनुभव आजमाने वाले युवा हैं। वे नौकरी के साथ अपने जुनून और रुचियों से जुड़े काम भी कर रहे हैं। यह नई पीढ़ी लगातार नए प्रयोग कर रही है, सीख रही है, जरूरत के अनुसार अपनी राह बदल रही है और अपने तरीके से आगे बढ़ रही है।

 

इस पीढ़ी की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए, यस बैंक ने एक विशेष बचत खाता ‘YES vibez’ शुरू किया है, जो पूरी तरह जेन-ज़ी के लिए बना है। बैंकिंग का यह अनूठा ऑफर इस भागदौड़ भरी पीढ़ी के बदलते वित्तीय तौर-तरीकों, लाइफस्टाइल की पसंद और डिजिटल-फर्स्ट अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। साथ ही, खाता खोलने पर 22,000 रुपये तक के लाभ, यस सिक्योरिटीज के साथ एक साल के लिए मुफ्त डीमैट और ट्रेडिंग खाता तथा शून्य ब्रोकरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12,000 रुपये तक का कैशबैक और दुकानदारों को यूपीआई के जरिए भुगतान करने पर 3,000 रुपये तक के रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं। इसके अलावा, फिल्मों और बाहर खाना खाने पर मनोरंजन से जुड़े विशेष लाभ भी दिए जाएंगे। ‘YES vibez’ का उद्देश्य ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग को आसान, स्मार्ट और फायदेमंद बनाना है।

 

इस खाते के साथ अलग-अलग श्रेणियों के ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाओं वाले डेबिट कार्ड भी दिए जाएंगे, जिन्हें आम ग्राहकों से लेकर संपन्न ग्राहक वर्ग तक की ज़रूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। यस बैंक के रिफ्लेक्शन डेबिट कार्ड में ग्राहक अपनी पसंद की तस्वीर लगा सकेंगे। वहीं, हेल्थफिट डेबिट कार्ड के जरिए सेहत और फिटनेस से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इनमें जिम की सुविधा, स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की खरीद पर लाभ शामिल हैं। ‘YES vibez’ के ग्राहक पहले साल बिना शुल्क वाला ऐसा क्रेडिट कार्ड भी ले सकेंगे, जिसके लिए एफडी को सुरक्षा के रूप में रखा जाएगा। इससे वे जिम्मेदारी के साथ अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बना सकेंगे।

 

यस बैंक में रिटेल लाइबिलिटीज, फीस और बिजनेस बैंकिंग के कंट्री हेड धीरज सांघी ने कहा, “डिजिटल और तकनीक आधारित नवाचार के जरिए ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देना हमेशा से यस बैंक की रणनीति का अहम हिस्सा रहा है। हमें आज की युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से तैयार की गई बैंकिंग सुविधा ‘YES vibez’ पेश करते हुए खुशी हो रही है। यह पीढ़ी तेजी से बदल रही है, डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देती है और जीवन के नए अनुभवों के साथ-साथ अपने काम की तुरंत पहचान और सराहना चाहती है। इस उत्पाद को खास तौर पर उनकी जिंदगी को आसान, सहज और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। साथ ही, इसका उद्देश्य उन्हें करियर की शुरुआत से ही जिम्मेदारी के साथ वित्तीय आदतें विकसित करने में मदद करना है। हम नई पीढ़ी के साथ लंबे समय तक भरोसेमंद संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यही पीढ़ी आने वाले कई दशकों तक भारत के आर्थिक भविष्य को आकार देगी।”

 

‘YES vibez’ की शुरुआत के साथ बैंक ने नई पीढ़ी की जरूरतों के अनुरूप बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और उसके साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। ‘YES vibez’ आज की उस पीढ़ी के लिए बैंकिंग सुविधा है, जो किसी तय टेम्पलेट्स पर चलने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। पहली तनख्वाह से लेकर अपना पहला स्टार्टअप शुरू करने तक और छोटे व्यक्तिगत प्रोजेक्ट से लेकर अपने सपने को पूर्णकालिक काम बनाने तक—युवाओं के लिए जो भी मायने रखता है, वह यस बैंक के लिए भी मायने रखता है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button