उप मुख्यमंत्री आज आयेंगे रीवा विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 31 अक्टूबर को रात 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान करके एक नवम्बर को सुबह 7.15 बजे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री प्रयागराज से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 9 बजे रीवा पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री टाउन हाल नगर निगम रीवा में सुबह 9 बजे से आयोजित प्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे शासकीय मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक के परिसर में आयोजित सत्तरवीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे गंगेव विकासखण्ड के हिनौती गौधाम पहुंचकर सड़क निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री हिनौती गौधाम में गौशाला का लोकार्पण तथा प्राकृतिक खेती का शुभारंभ करेंगे। गौधाम में आयोजित कार्यशाला में प्रबुद्धजनों को उप मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे हिनौती गौधाम से प्रस्थान कर 3.30 बजे रीवा पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री शाम 4 बजे से कृष्णाराज कपूर में आयोजित नागरिकों के लिए लोकतंत्र अभियान-बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रीवा में रात्रि विश्राम करेंगे
।


