सिंहस्थ महाकुंभ के महाध्वजारोहण के पावन अवसर पर ‘गोदावरी आरती’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ
भक्ति से नदी संरक्षण की ओर; गोदामाई की सेवा के लिए जनभागीदारी का डिजिटल मंच — ऐप निःशुल्क डाउनलोड करने की अपील
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान नासिक महाराष्ट्र
नासिक, : नासिक-त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित महाध्वजारोहण के पावन पर्व पर ‘गोदावरी आरती’ पहल का मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति से राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त कर रहे इस ऐतिहासिक अवसर पर गोदामाई के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और नदी संरक्षण की जिम्मेदारी को हर घर तक पहुंचाना इस पहल का उद्देश्य है।
प्रत्येक बारह वर्ष में आयोजित होने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला भारतीय अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक एकता का विशाल पर्व है। इसी परंपरा से जुड़ी गोदावरी आरती, भक्ति के माध्यम से नदी के प्रति कृतज्ञता जगाकर उसकी स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास है। यह पहल केवल आरती तक सीमित नहीं, बल्कि साहित्य, संगीत, कला, शिक्षा और डिजिटल तकनीक को जोड़ने वाला खुला मंच है। षट्श्लोकी आरती, गायन-वादन-नृत्य, पुस्तिका निर्माण, सुंदर हस्तलेखन, प्रश्नोत्तरी, वीडियो निर्माण और जल संबंधी नवाचार जैसी गतिविधियों में विद्यार्थी, परिवार, शिक्षक, कलाकार, युवा, उद्यमी, शोधकर्ता और विशेषज्ञ भाग ले सकते हैं।
गोदावरी की स्वच्छता, जल संरक्षण और पानी से जुड़ी समस्याओं के नए समाधान खोजने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाना इस पहल का व्यापक लक्ष्य है। भक्ति से शुरू हुई यह यात्रा आगे पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता और सतत विकास के जनआंदोलन का रूप ले, यही इसकी सोच है। “मां जन्म देती है, नदी जीवन देती है” इसी भावना के साथ गोदामाई की सेवा में प्रत्येक नागरिक से योगदान देने की अपील इस पहल के संकल्पक सुनील खांडबहाले ने की है।
‘गोदावरी आरती’ ऐप अँड्रॉइड स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोअर पर निःशुल्क उपलब्ध है। ऐप इंस्टॉल करने के लिए मोबाइल में प्ले स्टोअर खोलें, “Godavari Aarti” या “गोदावरी आरती” खोजें और इन्स्टॉल पर क्लिक करें। ऐप के माध्यम से आरती, संबंधित जानकारी, वीडियो तथा आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों के अपडेट मिलेंगे। परिवार के सदस्य भी इस पहल से जुड़कर गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आज ही ऐप डाउनलोड करें, अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें और गोदामाई की सेवा में सहभागी बनें। अधिक जानकारी के लिए


