उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित “एकता परेड” का सीधा प्रसारण थाना कोतवाली औरैया में देखा गया।

पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित “एकता परेड” का सीधा प्रसारण थाना कोतवाली औरैया में देखा गया।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया:पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों के साथ एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित “एकता परेड” का सीधा प्रसारण कोतवाली औरैया में देखा गया। थाना कोतवाली औरैया में गुजरात के एकता नगर में आयोजित “एकता परेड-2026” के लाइव टेलीकास्ट की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय युवाओं/बच्चों के साथ बड़ी स्क्रीन पर एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य परेड को देखा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया।*👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button