
सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पुलिस की नजर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



