इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

त्योहारों को लेकर इटावा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त

त्योहारों को लेकर इटावा पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा एवं देव दीपावली के मद्देनजर इटावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजार एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

पैदल गश्त के दौरान एसएसपी ने सर्राफा दुकानों और ज्वेलरी शोरूम का निरीक्षण कर वहां लगे सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों एवं दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी सुने। साथ ही सभी को त्योहारों के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

 

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने, बाजारों में नियमित गश्त एवं चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इटावा पुलिस ने कहा कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button