
सीतामढ़ी एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिले में प्रत्येक कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पुलिस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना तथा लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।


