पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

दिवाली पर बच्चों ने बनाया आकर्षक किला, जीवंत की छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य की गौरवगाथा

दिवाली पर बच्चों ने बनाया आकर्षक किला, जीवंत की छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य की गौरवगाथा

 

सावंत विहार, कात्रज के बच्चों ने किले की सुंदर सजावट कर प्रस्तुत की महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। दिवाली के अवसर पर महाराष्ट्र में किले बनाने की परंपरा आज भी बच्चों में विशेष उत्साह और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सावंत विहार, कात्रज के छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर एक सुंदर और आकर्षक किले का निर्माण किया।

 

बच्चों ने इस किले को छत्रपति शिवाजी महाराज, मावलों, तोपों, बुर्जों और नागरिकों की प्रतिकृतियों से सजाकर ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। बच्चों की मेहनत, रचनात्मकता और उत्साह से तैयार यह किला सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

 

किले निर्माण की यह परंपरा केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बच्चों को छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास, स्वराज्य की संकल्पना और महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलता है। इस तरह नई पीढ़ी तक महाराष्ट्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button