प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

आगामी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं व्रती विभिन्न स्थानों से ट्रेन के माध्यम से सीतामढ़ी पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

 

इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने तथा स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाने-संवारने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नगर निगम को स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आकर्षक तोरण द्वार बनाने का निर्देश दिया। साथ ही रेलवे प्रशासन को भी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। विदित हो कि रेलवे प्रशासन द्वारा भी इस दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर स्वागत योग्य एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button