प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

छठ महापर्व से पूर्व सभी कर्मियों का वेतन एवं लंबित भुगतानों का निष्पादन तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

छठ महापर्व से पूर्व सभी कर्मियों का वेतन एवं लंबित भुगतानों का निष्पादन तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज जिला एनआईसी सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में छठ महापर्व के मद्देनजर सभी सरकारी कर्मियों के वेतन भुगतान एवं विभिन्न मदों में लंबित भुगतानों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों में लंबित वेतन एवं अन्य देय भुगतानों का आकलन करते हुए अगले तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर कर्मियों को किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए वेतन एवं अन्य लंबित देय राशि का ससमय भुगतान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भुगतान से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी बाधाओं का त्वरित निराकरण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में भुगतान की कार्रवाई पूर्ण करें। साथ ही, इस संबंध में की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button