प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 96 प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण

कमिश्नर ने नागरिकों से संवाद कर अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 96 प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण

जन जनविश्वास शिविर में 136 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कमिश्नर ने नागरिकों से संवाद कर अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

     मऊगंज. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित किये जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम ढेरा में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 136 आवेदनों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 96 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे, सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कमिश्नर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए पात्र प्रकरणों का यथासंभव मौके पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कमिश्नर ने किया उद्यमियों से संवाद

कमिश्नर संभाग शीलेन्द्र सिंह ने स्थानीय उद्यमियों से संवाद कर उद्योगों की वर्तमान स्थिति एवं विस्तार की संभावनाओं की जानकारी ली। पन्नी पथरिया के उद्यमी राजू सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गोबर से लकड़ी बनाने का प्लांट संचालित किया जा रहा है, जिसमें 10 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। वहीं सीतापुर के उद्यमी सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनके यहां ब्रान ऑयल एवं पशु आहार प्लांट संचालित है, जिसमें लगभग 100 श्रमिकों को रोजगार मिला है। कमिश्नर ने कहा कि स्थानीय उद्योगों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उद्योगों की स्थापना एवं विस्तार के लिए आवश्यक अनुमतियों और विभागीय प्रक्रियाओं में संबंधित विभागों के समन्वय से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कमिश्नर ,कलेक्टर , एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी एवं हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। शिविर में कमिश्नर एवं कलेक्टर को आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित मसालों की जानकारी दी गई। शिविर स्थल में कमिश्नर एवं कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने परिसर में विक्षेपण किया । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मऊगंज नीलम इन्द्रपाल सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृष्टि देशमुख , अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी,ग्राम पंचायत सरपंच किरण द्विवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button