
कलेक्टर ने देवांशी पाइप इंडस्ट्री का किया निरीक्षण, कार्यों की सराहना कर किया प्रोत्साहित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा :कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने एमएस देवांशी पाइप इंडस्ट्री में पहुंचकर पूरे प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरसीसी ह्यूम पाइप निर्माण इकाई के संचालक दिवाकर द्विवेदी से प्लांट में होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाइप निर्माण की प्रक्रिया, तैयार होने में लगने वाले समय और आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने उद्योग के कार्यों को देखा और संचालक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कलेक्टर ने संचालक श्री द्विवेदी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करते रहें तथा उद्योग को आगे बढ़ाते रहें। उल्लेखनीय है कि ग्राम हिनौता 588, शाहपुर-बीड़ा क्षेत्र में संचालित इस उद्योग को शासन द्वारा सहायता राशि भी प्राप्त हुई है। यह इकाई स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।



