
श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम के लिए भूमि चिन्हांकन के निर्देश
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को 15 दिवस में प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले की जिन ग्राम पंचायतों में श्मशान घाट एवं मुक्तिधाम के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है अथवा शासकीय राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है, वहां भूमि का भौतिक सत्यापन एवं सीमांकन कर 15 दिवस के अंदर प्रस्ताव भेजने के निर्देश कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि संबंधित ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हांकित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। चिन्हांकन के दौरान शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अतिक्रमण पाए जाने पर पुलिस विभाग के सहयोग से उसे हटाया जाए। इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर पृथक से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उक्त निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मऊगंज एवं हनुमना तथा तहसीलदार मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी को जारी किए गए हैं।
