बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पूरे जिले में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जायेगी। इसका मुख्य समारोह कोल भवन चिरहुला कालोनी में सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने इस संबंध में बताया है कि समारोह के पहले सुबह 9.30 बजे से चिरहुला कालोनी मंदिर तिराहा के पास से कोल सामुदायिक भवन तक सांस्कृतिक रैली निकाली जायेगी। मुख्य समारोह कोल भवन में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को समारोह स्थल में साफ-सफाई, प्रकाश तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को समारोह में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समारोह में भागीदारी निभाने के निर्देश दिए हैं
।

