
छठ पूजा को लेकर इटावा के हनुमान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । छठ पूजा के दृष्टिगत इटावा पुलिस द्वारा घाटों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत स्थित हनुमान घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवागमन, भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छठ पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने तथा सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। इटावा पुलिस द्वारा त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

