
सफाईकर्मियों और रिक्शा चालकों की दिवाली हुई मीठी, 15 वर्षों से जारी है सम्मान का यह अनूठा प्रयास
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे : समाज की स्वच्छता और जनसेवा में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाईकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, रिक्शा चालकों और विद्युत कर्मचारियों की दिवाली खुशहाल बनाने के उद्देश्य से बोपोडी में दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
वर्तमान उपमहापौर परशुराम वाडेकर, पुणे की पूर्व उपमहापौर सुनीता परशुराम वाडेकर और उनके मित्र परिवार की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम बोपोडी स्थित सम्यक विहार एवं विकास केंद्र में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
पिछले 15 वर्षों से लगातार इस सामाजिक पहल को जारी रखा जा रहा है। इस वर्ष भी औंध क्षेत्रीय कार्यालय, बाबूराव शेवाले अस्पताल, चिखलवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र, बोपोडी स्वास्थ्य केंद्र और संजय गांधी अस्पताल की स्वास्थ्य इकाई से जुड़े सफाई कर्मचारियों, मुकादमों के साथ ही क्षेत्र के रिक्शा चालकों और विद्युत कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश गोसावी, प्रति कुलपति डॉ. पराग काळकर, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शरद जाधव और पुणे शहर आरपीआई अध्यक्ष संजय सोनवणे के हाथों उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर उद्धव राणे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के मुकादम सिद्धार्थ बागुल, सुरेश गायकवाड़, शेलार, अनिल शिंदे और स्वास्थ्य निरीक्षक योगेश जाधव सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी, रिक्शा चालक एवं विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के शिवाजीनगर विधानसभा अध्यक्ष अविनाश कदम, कार्याध्यक्ष भीमा गायकवाड़, उपाध्यक्ष नीलेश वाघमारे, सचिव राजेंद्र शिंदे, सचिन चव्हाण, पूर्व पुणे युवा जिला अध्यक्ष उमेश कांबले, पुणे शहर उपाध्यक्ष ज्वेल एंथोनी और भीमराव वाघमारे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलेश वाघमारे, राजेंद्र शिंदे, अनेश रोकडे, बालासाहेब मोरे, सादिकभाई शेख, बापू रणदिवे, कैलास कांबले, विलास जाधव, रुपेश पिल्ले, बोपोडी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र आठवले, नंदाताई निकाळजे, कलावती भंडारे, शिवाअण्णा पिल्ले और विनीत चौधरी ने विशेष योगदान दिया।



