औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

औरैया में चलती बाइक से महिला का पर्स छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छीना गया सामान और तमंचा बरामद

औरैया में चलती बाइक से महिला का पर्स छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छीना गया सामान और तमंचा बरामद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  बिधूना थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर सवार महिला से झपट्टा मारकर पर्स छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना बिधूना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन, चांदी की तोड़िया, महिला का पर्स और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को सुरेश कुमार अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अछल्दा जा रहे थे। इसी दौरान रुरुगंज स्थित सिद्ध विनायक गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बिधूना थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

 

14 नवंबर को चिरकुआ पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 4,200 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, सफेद धातु की एक जोड़ी तोड़िया और महिला का पर्स बरामद हुआ।

 

पूछताछ में आरोपियों ने 13 नवंबर को रुरुगंज के पास महिला से पर्स छीनने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, पर्स में कुल 8,000 रुपये थे, जिनमें से कुछ रकम आरोपियों ने खर्च कर दी थी। शेष रकम बरामद कर ली गई। आरोपी बरामद सामान को बेचने के लिए बेला की ओर जा रहे थे।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ सन्जू यादव निवासी सुल्तानपुर थाना ऐरवाकटरा, अंकित कुमार निवासी गुजरीपुर थाना कुदरकोट और अजय कुमार उर्फ भोलू राठौर निवासी दोबा थाना ऐरवाकटरा, जनपद औरैया के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। वहीं, संजीव यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संजीव के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में बिधूना थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक समित चौधरी तथा उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button