प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कैबिनेट की बैठक में रीवा मेडिकल कॉलेज को मिली 414.17 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में दी रीवा मेडिकल कालेज को बड़ी सौगात 

कैबिनेट की बैठक में रीवा मेडिकल कॉलेज को मिली 414.17 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में दी रीवा मेडिकल कालेज को बड़ी सौगात 

विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य, अधोसंरचना होगी मजबूत

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर के गाँधी सागर में हुई नवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज में विभिन्न निर्माण कार्यों एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 414.17 करोड़ रूपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशासकीय स्वीकृति देकर विन्ध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद का यह निर्णय विंध्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय से रीवा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा रीवा सहित संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मेडिकल कालेज रीवा में इन कार्यों के लिए पूर्व में 321.94 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब परियोजना की लागत में रूपये 92.23 करोड़ की वृद्धि करते हुए कुल स्वीकृत राशि रूपये 414.17 करोड़ कर दी गई है। इस प्रकार परियोजना की स्वीकृत लागत में लगभग 28.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्वीकृत राशि से मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय में अतिरिक्त 100 बिस्तरों की व्यवस्था, सर्विस ब्लॉक का निर्माण तथा फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। भवन में आंतरिक साज-सज्जा, अग्निशमन प्रणाली की स्थापना, वातानुकूलन एवं वायु संचार प्रणाली की स्थापना, विद्युत व्यवस्था का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इससे विद्युत उपकेंद्र के लिए आंतरिक विद्युतीकरण, जनरेटर सेट तथा बाहरी सीवर लाइन एवं जल आपूर्ति व्यवस्था की जाएगी। इसमें जैव चिकित्सा उपकरणों एवं अस्पताल के फर्नीचर की व्यवस्था के लिए रूपये 22.65 करोड़ का प्रावधान शामिल है। अधोसरंचना विकास के इन कार्यों से मेडिकल कालेज तथा उससे जुड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण होगा। इसका लाभ प्रतिदिन हजारों रोगियों को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button