आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने ट्रेडर और निवेशकों के लिए नई टेक्नोलॉजी-आधारित सुविधाओं के साथ अपने प्लेटफॉर्म को बनाया बेहतर
इन नए फीचर में एनालिसिस, ट्रेड निष्पादन और पोर्टफोलियो निगरानी को साथ जोड़कर ट्रेडिंग विंडो तथा एमटीएफ होल्डिंग अवधि का भी विस्तार किया गया है
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई – आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपने प्लेटफॉर्म में कई तरह का उन्नयन किया है। इससे ग्राहकों को अपनी मार्केट पोज़ीशन के प्रबंधन में अधिक लचीलापन मिलेगा और वे बेहतर एनालिटिकल टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे। मुख्य बदलावों में मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (एमटीएफ) की होल्डिंग अवधि को 360 दिन से बढ़ाकर 450 दिन किया जाना और इंट्राडे ट्रेडिंग विंडो का विस्तार शामिल है। इसके अलावा, चार्ट-आधारित ट्रेडिंग, पोर्टफोलियो ट्रैकिंग और ऑप्शन एनालिटिक्स जैसी नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
ग्राहक नई एमटीएफ सुविधा के तहत, अपनी पोज़ीशन को 450 दिनों तक होल्ड कर सकते हैं। यह उद्योग में सबसे कम फंडिंग लागत में से एक है, जिससे ग्राहकों को अपने निवेश का प्रबंधन करने में अधिक लचीलापन और सुविधा मिलती है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इंट्राडे इक्विटी और कमोडिटी पोज़ीशन के बेहतर प्रबंधन के लिए समय-सीमा भी बढ़ा दी है।
प्लेटफॉर्म पर चार्ट ट्रेड के नाम से एक इंटीग्रेटेड इंटरफेस भी पेश किया गया है, जो मार्केट एनालिसिस, ट्रेड निष्पादन और पोज़ीशन निगरानी को सीधे चार्ट पर पेश करता है। ग्राहक कई चार्ट देख सकते हैं, अपने लाभ और नुकसान (पी एंड एल) पर नज़र रख सकते हैं, और स्टॉप लॉस तथा प्रॉफिट ऑर्डर को सीधे चार्ट पर ही देख सकते हैं।
ग्राहक अब, इसके अलावा, आईसीआईसीआई डायरेक्ट के बाहर रखे गए अपने निवेश (जैसे स्टॉक, म्यूचुअल फंड और नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस होल्डिंग्स) को भी यहां जोड़ सकते हैं और उन्हें अपने आईसीआईसीआई डायरेक्ट पोर्टफोलियो के साथ ट्रैक कर सकते हैं। इससे निवेशकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती, वे एक ही जगह पर अपनी कुल संपत्ति का पूरा विवरण देख सकते हैं।
अपनी ट्रेडिंग क्षमताओं को और मज़बूत करने के लिए, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी ऑप्शंस चेन में ऑप्शंस एनालिटिक्स इकोसिस्टम पेश किया है। इस सुविधा में ऑप्शन प्राइसिंग, ग्रीक्स, ओपन इंटरेस्ट (ओआई), पेऑफ एनालिसिस और ट्रेड निष्पादन (एग्ज़ेक्यूशन) जैसी चीजें जुड़ती हैं। इससे ट्रेडर एक ही इंटरफेस के जरिए बाज़ार के अवसरों का विश्लेषण कर सकते हैं और संभावित मुनाफे (पेऑफ) का आकलन कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज़ के कार्यकारी निदेशक, श्री अजय सर्राफ ने कहा, “वित्तीय बाज़ारों में ग्राहकों की भागीदारी का तरीका बदल रहा है, और हम समझते हैं कि उन्हें सही टूल्स और क्षमताओं से लैस करना कितना महत्वपूर्ण है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट निवेशकों को ट्रेडिंग का एकीकृत अनुभव प्रदान करने पर विशेष ध्यान देता है, जिसके लिए एनालिसिस, ट्रेड निष्पादन और पोज़ीशन मैनेजमेंट को जोड़ा गया है। इन नए सुधारों का उद्देश्य है, ट्रेडरों और निवेशकों की व्यावहारिक ज़रूरतों को पूरा करना है, चाहे बात बाज़ार से जुड़ी जानकारी हासिल करने की हो, अधिक लचीलेपन के साथ अपनी पोज़ीशन को मैनेज करना हो, या अपने निवेश का समग्र नज़रिया हासिल करना हो। टेक्नोलॉजी में हम निरंतर निवेश कर रहे हैं ताकि बाज़ार में भागीदारी को और अधिक कुशल, जानकारीपूर्ण और सुलभ बनाया जा सके।”


