ब्रह्मकुमारीज़ एवं प्रत्याहार फाउंडेशन द्वारा योग व राजयोग शिविर आयोजित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . ब्रह्मकुमारीज़ एवं प्रत्याहार फाउंडेशन, वाराणसी के सहयोग से ब्रह्मकुमारी शांति धाम में विशेष योग एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं एवं आयोजकों डॉ. अमित दादा, डॉ. वनिता श्रीवास्तव, बीके लता दीदी तथा ब्रह्मकुमारीज़ के मार्गदर्शन में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और राजयोग के समन्वय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास, प्राकृतिक श्वास तकनीक, सरल हस्त मुद्राओं, ज्ञानेंद्रियों को विश्राम देने की विधियों, निर्देशित विश्राम साधना, निद्रा अभ्यास, रेकी चिकित्सा, तनाव प्रबंधन तथा प्रतिदिन केवल 15 मिनट की सहज स्वास्थ्य दिनचर्या, उचित विश्राम, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक चिंतन से जीवन को स्वस्थ व संतुलित बनाया जा सकता है, वहीं राजयोग मेडिटेशन से स्वयं को आत्मा स्वरूप अनुभव कर परमात्मा शिव से जुड़ने से मन को शांति, बुद्धि को सकारात्मकता और आत्मा को आंतरिक शक्ति मिलती है तथा प्रेम, पवित्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और आत्मानुशासन जैसे गुणों से जीवन सशक्त बनता है, साथ ही सेक्शन-8 गैर-लाभकारी संस्था प्रत्याहार फाउंडेशन की वन योगा सब्सक्रिप्शन बराबर वन ओल्ड एज होम सेवा पहल के माध्यम से देशभर के वृद्धाश्रमों में वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया गया और यह संदेश दिया गया कि योग तन को स्वस्थ, राजयोग मन व आत्मा को शांत व सशक्त तथा मानव सेवा जीवन को सार्थक बनाती है। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विकास श्रीवास्तव, श्री अवधेश श्रीवास्तव एवं श्री निलेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक व साधक उपस्थित रहे।
