प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कुशलता और सहजता के साथ पढ़ाने के लिए शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

कुशलता और सहजता के साथ पढ़ाने के लिए शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अधिक प्रभावी और सरल तरीके से कैसे पढ़ाया जाए, इसे लेकर गत दिवस शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महसाँव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य वीणा पटेल की उपस्थिति में शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षक रामकृष्ण द्विवेदी, विशाल शुक्ला तथा सहजकर्ता दीप्ति दुबे एवं राजेंद्र तिवारी ने शिक्षकों को विभिन्न शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र में अवलोकनकर्ता के रूप में श्री प्रभाकर सिंह, अलीमुद्दीन सिद्दीकी और महेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान शिक्षकों को इस बात पर मार्गदर्शन दिया गया कि बच्चों को आसानी से समझ में आने वाले और सहज तरीकों से कैसे पढ़ाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button