प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को

रीवा और मऊगंज जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा    

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को

रीवा और मऊगंज जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों पर होगी परीक्षा 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 2027 आगामी 28 नवंबर को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रीवा और मऊगंज जिले के विकासखंड मुख्यालयों पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड तथा एक नीला या काला बाल प्वाइंट पेन और राइटिंग पैड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cbseitems.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

प्राचार्य ने बताया कि जवा विकासखंड में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितलहा और शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितलहा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। त्योंथर विकासखंड में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्योंथर, सिरमौर विकासखंड में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमौर, मऊगंज विकासखण्ड में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज, रीवा विकासखण्ड में सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकण्डरी स्कूल रीवा तथा रायपुर कर्चुलियान विकासखण्ड में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर कर्चुलियान को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। गंगेव विकासखंड में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगेव और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगेव परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। हनुमना विकासखंड में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना, एमरल्ड हाइट्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। नईगढ़ी विकासखंड में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नईगढ़ी व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नईगढ़ी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button