रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

राजस्व कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक 26 नवम्बर को 

राजस्व कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक 26 नवम्बर को 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

  रीवा . रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में संभाग के सभी जिलों के राजस्व कार्यो की समीक्षा 26 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से करेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर गूगल मीट के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की स्थिति एवं 2 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में राजस्व वसूली एवं लक्ष्य, स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान, ई केवाईसी, लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, लंबित भू अर्जन और भू आवंटन के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में शासकीय भूमि को आबादी भूमि घोषित करने की आवश्यकता के आकलन की तथा विगत दो माह में किए गए इसके परिवर्तन की भी समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button