प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

किसानों को खाद के लिए न होना पड़े परेशान, ई-टोकन से पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने हनुमना क्षेत्र की सहकारी समितियों एवं खाद वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण

किसानों को खाद के लिए न होना पड़े परेशान, ई-टोकन से पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने हनुमना क्षेत्र की सहकारी समितियों एवं खाद वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज : कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने हनुमना क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों एवं उर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर खाद वितरण और धान उपार्जन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जाए।

 

कलेक्टर ने बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति मर्यादित देवरा (पटेहरा), खटखरी, हनुमना, टटिहरा तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित हर्दी, गौरी एवं डबल लॉक हनुमना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक की उपलब्धता, गोदाम में भंडारित स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने डबल लॉक केंद्र पर किसानों के समक्ष ई-टोकन जनरेट कर वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर खाद की उपलब्धता एवं वितरण संबंधी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसानों को समितियों के माध्यम से मिलने वाली सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों पर खरीदी पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने उपार्जन नीति के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, एफएक्यू गुणवत्ता के अनुरूप धान खरीदी करने तथा निर्धारित केंद्रों पर नियमानुसार उपार्जन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परिसर में साफ-सफाई, पेयजल तथा किसानों को प्राप्त होने वाली अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहकारिता निरीक्षक अनिल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button