व्हीकलविजनेस

एवोर इलेक्ट्रिक ने देश में ही पुर्जे बनाने और खरीदने के जरिए ईवी लोकलाइजेशन को दी गति

एवोर इलेक्ट्रिक ने देश में ही पुर्जे बनाने और खरीदने के जरिए ईवी लोकलाइजेशन को दी गति

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:अहमदाबाद राज 

अहमदाबाद,: समर्थ ई-मोबिलिटी की स्वदेशी और तकनीक को सबसे आगे रखने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी एवोर इलेक्ट्रिक अपनी बाइक के 90% पुर्जे भारत से ही खरीदती है। यह घरेलू विनिर्माण पर इसके फोकस और आयातित पुर्जो पर निर्भरता कम करने की कोशिश को दर्शाता है। कंपनी की इस सोर्सिंग रणनीति को, इलेक्ट्रिक वाहनों के अहम सिस्टम – जैसे मोटर कंट्रोलर, डिजिटल डिस्प्ले, बैटरी पैक, मोटर और पोजीशन लैंप – के इन-हाउस (कंपनी के भीतर ही) विकास और निर्माण से मजबूती मिलती है।

 

कंपनी ने अपने मोटर कंट्रोलर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, बैटरी पैक और रेयर-अर्थ-फ्री मोटर सहित कई महत्वपूर्ण प्रणालियों को देश के भीतर ही बनाने और उन्हें एकीकृत करने की क्षमता विकसित कर ली है। इसके अलावा कंपनी अपनी पहचान बन चुकी टैंक लाइट्स और पोजीशन लैंप भी अपनी ही फैक्ट्री में बनाती है। इस तरीके से कंपनी को पुर्जो के विकास, गुणवत्ता और इंटीग्रेशन पर ज्यादा नियंत्रण मिलता है। इससे भारत के स्वदेशी ईवी मैन्युफैक्चरिंग तंत्र में भी योगदान होता है।

 

देश के भीतर सप्लायर्स का यह नेटवर्क तैयार करने के लिए कंपनी ने एमएसएमई वेंडर्स के साथ मिलकर काम किया है, ताकि ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग की गुणवत्ता से जुड़ी जरूरतें पूरी हो सकें। कई सप्लायर्स के पास जरूरी मशीनें और उत्पादन का बुनियादी ढांचा पहले से था, पर ऑटोमोटिव-ग्रेड पुर्जो में जिस सटीकता, एकरूपता और प्रोसेस कंट्रोल की मांग होती है, उसे अपनाने में उन्हें ज्यादा करीबी तकनीकी सहयोग की जरूरत पड़ी।

इसके लिए एवोर इलेक्ट्रिक ने अपनी इंजीनियरिंग और क्वालिटी टीमों को वेंडर्स की फैक्ट्रियों में तैनात किया, ताकि मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया बेहतर हो और उत्पादन के तरीके ऑटोमोटिव जरूरतों के मुताबिक ढल सकें। कंपनी ने एडवांस्ड प्रोडक्ट क्वालिटी प्लानिंग (एपीक्यूपी) और प्रोडक्शन पार्ट अप्रूवल प्रोसेस (पीपीएपी) लागू किए, जिससे बड़े पैमाने पर उत्पादन से पहले पुर्जो के डिजाइन, इंजीनियरिंग और टॉलरेंस की जांच हो सके।

 

अपनी फैक्ट्री में एवोर इलेक्ट्रिक आईएटीएफ 16949 और आईएसओ 9001 मानकों पर आधारित क्वालिटी मैनेजमेंट के तरीके अपनाती है। इसके तहत कंपनी प्रोडक्ट डिजाइन के दौरान फेलियर मोड एंड इफेक्ट्स एनालिसिस (एफएमईए), मैन्युफैक्चरिंग में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखने के लिए स्टैटिस्टिकल प्रोसेस कंट्रोल (एसपीसी) और असेंबली लाइन पर गलतियां रोकने के लिए पोका-योके सिस्टम का इस्तेमाल करती है। कंपनी पुर्जों, सब-असेंबली और सॉफ्टवेयर वर्जन की शुरू से आखिर तक ट्रेसबिलिटी भी रखती है, यानी कच्चा माल खरीदने और उत्पादन से लेकर बिक्री के बाद की सर्विस तक हर चीज का रिकॉर्ड रहता है।

 

समर्थ ई-मोबिलिटी के सह-संस्थापक श्री प्रियांक राखोलिया ने कहा, “एवोर इलेक्ट्रिक में ग्राहकों को ध्यान में रखकर इनोवेशन, आधुनिक तकनीक और वैश्विक गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों पर हमारा जोर हमारी लोकल सोर्सिंग रणनीति में साफ दिखता है। बुनियाद से शुरू करके गुजरात और देश के दूसरे हिस्सों में इन मानकों पर खरी उतरने वाली सप्लाई चेन बनाने के लिए हमें अपने वेंडर पार्टनर्स के साथ बड़े पैमाने पर मिलकर काम करना पड़ा है। हो सकता है कि इसकी वजह से अगस्त 2026 के लॉन्च के बाद हमारे रोलआउट की समय-सीमा कुछ आगे खिसकी हो। हालांकि, इस अनुशासित तरीके से हम अपने हर पुर्जे पर पूरी नजर रख पाते हैं और उस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। हमारे लिए गुणवत्ता से समझौता मुमकिन नहीं है। अपने मानकों से कमतर बाइक बाजार में उतारने से अच्छा है कि हम डिलीवरी में देरी कर लें।”

 

एवोर इलेक्ट्रिक की इन-हाउस टेस्टिंग सुविधाएं मैन्युफैक्चरिंग की गुणवत्ता और एकरूपता को और पुख्ता करती हैं। बैटरी प्रोडक्शन लाइन में ऑटोमैटिक सेल ग्रेडिंग, सॉर्टिंग, लेजर मार्किंग, वायर बॉन्डिंग और चार्ज-डिस्चार्ज साइकिल टेस्टिंग जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इसी तरह मोटर प्रोडक्शन लाइन में नियंत्रित थर्मल प्रक्रियाएं और सटीक बेयरिंग असेंबली होती है, और बाइक में लगाने से पहले मोटर की खास डायनेमोमीटर पर जांच की जाती है।

 

देश में ही पुर्जे खरीदने, खुद पुर्जे बनाने और भारतीय सप्लायर्स के साथ मिलकर काम करने के जरिए एवोर इलेक्ट्रिक का लक्ष्य आयात पर निर्भरता कम करना और भारत के स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मैन्युफैक्चरिंग तंत्र के विकास में योगदान देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button