इटावाप्रशासन

संविधान दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, लाइव प्रसारण एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के दिए निर्देश

संविधान दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

 

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, लाइव प्रसारण एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संविधान दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त कार्यक्रम सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारम्भ होगे तथा मुख्य कार्यक्रम लोक भवन स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा। शासन स्तर पर आयोजित किए जा रहे संविधान दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों, नगरीय निकायों, जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम पंचायतो में सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में संविधान से सम्बन्धित वृतचिंत्र का प्रसारण भी किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों, सरकारी कार्यालयों, नगरीय निकायों, तहसीलों, पंचायतों और गाँवों में किया जाए तथा इनके वीडियो वेबसाइट (www.constitution75.com) पर अपलोड किए जाएं। राज्य के समस्त नागरिकों को व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से प्रस्तावना वाचन करने और उसे उक्त वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ-साथ ऑनलाइन संविधान दिवस क्विज (MyGov.in पर उपलब्ध) में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त स्कूलों और कॉलेजों द्वारा प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाए। इसके अतिरिक्त संविधान के अनूठे पहलुओं एवं संविधान सभा की भूमिका पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करते हुए भारत के संविधान को समर्पित विशेष सभाओं/वाद-विवाद एवं गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के समस्त शासकीय / अशासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों (चिकित्सा शिक्षा/प्राविधिक शिक्षा / कृषि शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा सहित) की समस्त कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं सहित पूर्वान्ह की अवधि में संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं अपरान्ह की अवधि में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण कराते हुए शासन के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल सहित संबंधित विभागों अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button