
सौ दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति में सीएम हेल्पलाइन, टीएल प्रकरणों सहित विभागीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा विभाग अपनी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग सुधारें और अपने विभाग को ए ग्रेड में लाएं। टीएल पत्रकों में दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। आगामी 27 नवंबर से मऊगंज जिला मुख्यालय में तीन दिवसीय मड़ई उत्सव आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संविधान दिवस के गरिमामय आयोजन तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है । कार्यक्रम का आयोजन 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में संविधान दिवस के भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा । इसी के साथ ही शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, युवा संगठनों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में भी सामूहिक वाचन होगा । कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
