संविधान दिवस के अवसर पर होगा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन
आज मनाया जाएगा संविधान दिवस
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज .संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर जिले में विकसित भारत युवा संवाद के विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा, राष्ट्र निर्माण एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने संविधान दिवस के गरिमामय आयोजन तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में संविधान दिवस के भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जाएगा । इसी के साथ ही शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, युवा संगठनों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में भी सामूहिक वाचन होगा। सामूहिक वाचन के अतिरिक्त संविधान दिवस के अवसर पर निम्नलिखित गतिविधियां भी आयोजित की जाएं, नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों एवं युवाओं को MyGov पोर्टल के माध्यम से संविधान की उद्देशिका के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किय जाए, युवा कार्यक्रम विभाग के MYBharat पोर्टल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के MyGov पोर्टल पर उपलब्ध संविधान प्रश्नोत्तरी (Constitution Quiz) में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह गतिविधि दिनांक 18 नवम्बर से 26 नवम्बर, 2026 तक आयोजित की जा रही है। MY Bharat के जिला युवा अधिकारियों के माध्यम से दिनांक 24 से 26 नवम्बर, 2026 तक मध्यप्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत युवा संवाद (Viksit Bharat Yuva Samvad) में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, संविधान, उसमें निहित मूल्यों एवं मौलिक सिद्धांतों के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम जैसी उपयुक्त गतिविधियां आयोजित की जाएं, उपरोक्त गतिविधियों के प्रभावी आयोजन एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित समस्त विभागों अपने मैदानी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों. सहकारी संस्थाओं तथा युवाओं के साथ कार्यरत अन्य संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी


