प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मऊगंज रोजगार मेले में 80 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन 

मऊगंज रोजगार मेले में 80 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय देवतालाब में 25 नवम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिले के 134 युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया। इनमें से 9 कंपनियों द्वारा 80 युवाओं का विभिन्न कार्यों के लिए चयन किया गया है। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार म.प्र. में 10, वर्धमान फेब्रिाक्स बुदनी सीहोर म.प्र. में 9, प्रभा बायोप्लांटस प्रा. लि. रीवा में 6, सीआईआई एमसीसी इंदौर में 5, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 7, एसबीआई क्रेडिट कार्ड में 5, न्यू जील फैशन प्रा. लि. धार म.प्र. में 15, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैगलोर में 11 तथा एचडीएफसी लाइफ इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रीवा में 12 युवाओं का चयन किया गया है। रोजगार मेले को सफल बनाने में कालेज के स्टाफ, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button